फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds flock to hear Satinder Sartaaj; thousands of spectators stopped at the gates

Kullu News: सतिंदर सरताज को सुनने उमड़ी भीड़, गेट पर हजारों दर्शक रोके

Mon, 26 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds flock to hear Satinder Sartaaj; thousands of spectators stopped at the gates
कुल्लू के कलाकेंद्र के बाहर उमडी भीड़।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज को सुनने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के चलते हजारों लोगों को कलाकेंद्र के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। शाम सात बजे तक लोग प्रवेश के इंतजार में बाहर खड़े रहे। वीआईपी गैलरी की ओर जाने वाले पासधारकों को भी गेट तक पहुंचने में परेशानी हुई। अव्यवस्था से नाराज लोगों ने प्रशासन, पुलिस और दशहरा कमेटी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सतिंदर सरताज की प्रस्तुति देखने और सुनने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से ही दर्शक कलाकेंद्र पहुंचने लगे थे। दोपहर दो बजे तक प्रशासन ने वीआईपी सहित सभी प्रकार के पास बांटने बंद कर दिए। इसके बाद कलाकेंद्र के बाहर भीड़ लगातार बढ़ती गई। हर कोई अपने पसंदीदा गायक की प्रस्तुति देखने के लिए उत्सुक नजर आया। भीड़ बढ़ने के साथ प्रवेश को लेकर लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को अतिरिक्त जवान तैनात करने पड़े। शाम तक हालात ऐसे हो गए कि सभी प्रवेशद्वार बंद करने पड़े। गेट पर प्रवेश के इंतजार में खड़े लोगों में अव्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

उधर, भुंतर से कुल्लू शहर की ओर आने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सतिंदर सरताज को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ का असर कलाकेंद्र के आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला। कार्यक्रम शुरू होने से कई घंटे पहले ही दर्शकों के पहुंचने से आयोजन स्थल पर भारी भीड़ जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed