फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crops suffer heavy damage due to hailstorm in Sainj Valley.

Kullu News: ओलावृष्टि से सैंज घाटी में फसलों को भारी नुकसान

Sat, 10 Oct 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Crops suffer heavy damage due to hailstorm in Sainj Valley.
सैंज घाटी में गिरे ओलो से तबाह फसल।-संवाद
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में वीरवार रात आंधी-तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। रैला क्षेत्र के मझग्रा, गोरन, धलियार और भाटकंडा गांवों में खेतों में खड़ी फसलें ओलों की चपेट में आ गईं। इससे कई बीघा भूमि पर उगाई गई फसलें खराब हो गई हैं और किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण तापे राम, चंदे राम, रूप चंद, केशव राम, नरोत्तम, ज्ञान सिंह, लीलाधर, हुकमी राम, युगल किशोर आदि ने बताया कि ओलावृष्टि से मक्की, राजमाह, आइसबर्ग, बंदगोभी, जापानी, प्याज की पनीरी और मटर की फसलों को नुकसान हुआ है। रात के समय ओले गिरने से किसानों को फसलों को बचाने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि महीनों की मेहनत के बाद फसलें तैयार की थीं, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतीबाड़ी आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में फसलें खराब होने से परिवारों की आय पर असर पड़ने की आशंका है। प्रभावित किसानों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
ओलावृष्टि और अंधड़ से किसानों और बागवानों की फसलों को नुकसान होने की सूचना मिली है। क्षेत्र के हलका पटवारी को मौके पर जाकर फसलों के नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसानों और बागवानों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
-नरेंद्र कुमार, तहसीलदार सैंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed