{"_id":"6776cbcb1849661ce8040cb4","slug":"critical-care-block-stuck-in-design-dilemma-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138236-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डिजाइन के फेर में फंसा क्रिटिकल केयर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डिजाइन के फेर में फंसा क्रिटिकल केयर ब्लॉक
Thu, 02 Jan 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में होना है ब्लॉक का निर्माण
कैंसर, हृदय और ब्रेन हेमरेज के मरीजों का होगा उपचार
निर्माण, मशीनों और उपकरणों की खरीद पर खर्च होंगे 23 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत दो क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होगा। नागरिक अस्पताल मनाली में ब्लॉक के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक डिजाइन के फेर में फंस गया है।
ऐसे में इसके निर्माण में देरी हो रही है। हालांकि, क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण, मशीनों और उपकरणों की खरीद पर करीब 23 करोड़ का बजट खर्च होना है।
बता दें कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाना है, जिससे मरीजों को समय से गंभीर बीमारियों का उपचार मिल सके। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बहुमंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इसमें कैंसर, हृदय, ब्रेन हेमरेज, न्यूरो की समस्या और आपात स्थिति में आए गंभीर बीमारियों के मरीजों का उपचार किया जाएगा। ब्लॉक के लिए पिछले साल जनवरी में स्थान चिह्नित किया गया था। निरीक्षण के बाद इसका डिजाइन भी तैयार किया जा रहा है, लेकिन ब्लॉक डिजाइन के फेर में फंसा है। इस कारण उपरोक्त बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को उपचार के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाना है। इसके डिजाइन को स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
--
मरीजों को मिलनी हैं अत्याधुनिक सुविधाएं
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में मरीजों को उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। चिकित्सकों की तैनाती के साथ सभी प्रकार की मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी और मरीज की सामान्य चिकित्सा, पीआईसीयू, गहन नर्सिंग देखभाल, हृदय गति, श्वास और रक्तचाप जैसी समस्याओं की निरंतर निगरानी की जाएगी।