{"_id":"007b00e110f00270f49dae967561bf14","slug":"two-injured-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौहल में वाहनों में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौहल में वाहनों में टक्कर, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
भुंतर कस्बे के समीप मौहल में वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में गदौरी निवासी चमन लाल ने कहा कि वह अपनी गाड़ी में अपर मौहल के लिए जा रहे थे तो मौहल चौक पर एक तेज रफ्तार बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार समेत एक अन्य शख्स को भी चोटें आई हैं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन