{"_id":"571a56374f1c1bca5a8b4574","slug":"truck-fallen-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में लुढ़का ट्रक, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में लुढ़का ट्रक, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित शास्त्री नगर में एक ट्रक पलट गया। इसमें तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। यह घटना वीरवार देर रात्रि को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक नंबर एचपी 24 डी-6032 राशन से लोड़ था। ट्रक भुंतर की तरफ जा रहा था। जब शास्त्री नगर के पास पहुंचा तो चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। एएसपी ने बताया कि इस घटना में चालक लक्ष्मण, सुभाष और पंकज को हल्की चोटें आई हैं। यह सभी बिलासपुर के रहने वाले हैं।