{"_id":"195a1005d6cc7900cda173be414116f4","slug":"trees-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार के पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवदार के पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में वन कटान के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पूर्व नरोगी बीट के जंगलों में वन काटुओं ने हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई थी। इसके बाद शनिवार को एक और ताजा मामला सामने आया। नथान पंचायत के तहत नशाला के जंगल में वन काटुओं ने हरे-भरे देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर जंगल का सर्वे किया और जंगल में आधा दर्जन से अधिक देवदार के पेड़ काटे हुए पाए गए। इस वन कटान मामले ने वन विभाग को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जंगल में जाकर धराशायी पेड़ों की वीडियो और फोटोग्राफी की है। ताजा घटनाक्रम में पांच से छह पेड़ देवदार के काटे गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में जिस तरह तरह अवैध कटान हो रहा है, उससे लगता है कि कहीं वन विभाग की वन काटुओं के साथ मिलीभगत तो नहीं। उधर, डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने बताया कि नशाला बीट में ताजा घटनाक्रम में पांच पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताय कि आगामी कार्रवाई जारी है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन