फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road accident, keral student death

कोठी में खाई में लुढ़की गाड़ी, केरल के छात्र की मौत

Sat, 25 Feb 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 25 Feb 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन

मनाली के कोठी में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। इसमें सूमो में सवार केरल निवासी इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक केरल के एलबस इंजीनियरिंग कॉलेज का एक दल मनाली टूअर पर था। सुबह आठ बजे यह दल टाटा सूमो से कोठी की ओर रवाना हुआ। लौटते समय वाहन कोठी मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा लुढ़का। इससे वाहन में सवार केरल निवासी 21 साल के राम नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में केरल की अनुपमता और वाहन चालक कुंजलाल घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों के बयान और टाटा सूमो की मेकेनिकल रिपार्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटकों से सूझबूझ के साथ ड्राइविंग करने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed