{"_id":"578b88964f1c1b676bc4b4a6","slug":"quarell-in-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके में मारपीट और तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके में मारपीट और तोड़फोड़
अभिषेक सोनी /मनाली (कुल्लू)
Updated Sun, 17 Jul 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊझी घाटी के मनाली स्थित पलचान में एक शराब के ठेके में दो लोगों ने खूब हुड़दंग मचाया। पुलिस को दी शिकायत में सरकाघाट निवासी हरि राम ने बताया कि वह शराब के ठेके में बतौर सेल्समैन काम करता है। रविवार को दो लोग ठेके पर आए और शराब की बोतल मांगी। जब पैसे मांगे तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू की। इसका विरोध किया तो ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दोनों आरोपी पलचान गांव के बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन