{"_id":"579a41004f1c1b356521e0b8","slug":"one-and-half-kg-charas-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो चरस और 40 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ किलो चरस और 40 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, पतलीूकहल/ मनाली (कुल्लू)।
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
घाटी में चरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में मनाली थाना के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को 1.500 किलोग्राम चरस और 40 ग्राम अफीम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फोजल निवासी मोहर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि पतलीकूहल पुलिस का एक दल हलाण में गश्त पर था। इस दौरान पतलीकूहल की ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। शक होने पर जब पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह घबरा गया और भागने लगा।
विज्ञापन
लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे डेढ़ किलो चरस और 40 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी कुल्लू पदम चंद ने कहा कि आरोपी रात वक्त के चरस को राज्य के बाहर भेजने की फिराक में तो नहीं था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आरोपी के फोन की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन