{"_id":"5798edcd4f1c1bc06121e3cf","slug":"new-born-girl-child-found-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलांग में बोरी में जिंदा मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केलांग में बोरी में जिंदा मिली नवजात बच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में एक नवजात बच्ची मिली है। पुलिस ने बच्ची को लोअर केलांग में सड़क के नीचे एक बोरी के भीतर से बरामद किया है। केलांग पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू दी है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क के नीचे फेंकी गई बोरी की सूचना किराएदारों ने अपने मकान मालिक किशन लाल को दी।
विज्ञापन
कृषि विभाग केलांग में बतौर कृषि प्रसार अधिकारी किशन लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद डीएसपी केलांग संजय शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोरी की जांच की तो उसमें नवजात बच्ची बरामद हुई। पुलिस ने बच्ची को तुरंत केलांग अस्पताल पहुंचाया जहां महिला पुलिस कर्मी की देखरेख में उपचार चल रहा है। डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 317 के तहत केस दर्जकर छानबीन आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन