{"_id":"58a87b634f1c1b921ad85748","slug":"nepali-arrested-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में फिर पकड़ी चरस की खेप, नेपाली िगरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्लू में फिर पकड़ी चरस की खेप, नेपाली िगरफ्तार
अमर उजाला जरी (कुल्लू)।
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण घाटी के जरी-मलाणा सड़क पर पुलिस ने एक नेपाली तस्कर से दो किलो 510 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जरी थाना प्रभारी टेक सिंह ठाकुर की अगवाई में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर लोगों की तलाशी ले रहे थे। तभी मलाणा से जरी की तरफ पैदल आ रहे एक नेपाली को शक के आधार पर रोका तो वह पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश करने था। लेकिन, मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.510 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने नेपाल निवासी टेक बहादुर को करीब ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू पदम चंद ने कहा कि आरोपी तस्कर से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसने चरस को किससे खरीदी और कहां बेचने वाला था, जांच की
जा रही है। नेपाली तस्कर के मोबाइल फोन की डिटेल भी निकाली जाएगी।