फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meeting regarding Winyer Carnival

विंटर कार्निवाल में पूर्ण शिवा और हर्षित मचाएंगे धमाल

Wed, 02 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Wed, 02 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Meeting regarding Winyer Carnival

शरदोत्सव 2016 यानी विंटर कार्निवाल में चार प्रतिस्पर्धाओं को जगह दी गई है। इनमें शरदोत्सव के आयोजन का मुख्य आकर्षण शरद सुंदरी का चयन रहेगा। इसके अलावा वाइस ऑफ कार्निवल प्रतिस्पर्धा में गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस दौरान झांकियां और फोक डांस का भी आयोजन होगा। इसका निर्णय मनाली में विंटर कार्निवल के आयोजन के लिए आयोजित बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बैठक एसडीएम मनाली ज्योति राणा की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम मनाली एवं विंटर कार्निवल कमेटी की उपाध्यक्ष ज्योति राणा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दो से छह जनवरी तक आयोजित किए जा रहे शरदोत्सव में इन चार प्रतिस्पर्धाओं के साथ साथ माल रोड पर लालड़ी नृत्य ,स्ट्रीट प्ले सहित अन्य छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का विषय भी रहेगा। उन्होंने बताया कि शरदोत्सव 2016 में गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, असम तथा मध्य प्रदेश की टीमों के कलाकार अपने राज्यों के लोकनृत्यों को पेश करेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी हिमाचल की संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को स्टार नाइट में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक पूर्ण शिवा और छह जनवरी को प्रसिद्ध गायिका हर्षित कौर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन


 इसके अलावा प्रसिद्ध हास्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। राणा ने बताया कि शरद सुंदरी प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए ऑडिशन दस दिसंबर को होटल सीगुल में होंगे। इसमें भाग लेने के लिए आयु 18 से 25 वर्ष, कद कम से कम 5 फुट 2 इंच होना अनिवार्य है। शरद सुंदरी विजेता के लिए इनाम राशि एक लाख 25 हजार, फर्स्ट रनरअप के लिए 50 हजार और सेकेंड रनरअप के लिए 25 हजार प्रदान की जाएगी। वॉयस आफ कार्निवल के ऑडिशन होटल सीगुल में 15 दिसंबर को होंगे और वॉयस आफ  कार्निवल प्रतिस्पर्धा में विजेता को 50 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 30 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले को 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम स्थान पाने वाली झांकी के लिए 15 हजार, दूसरे के लिए 10 हजार और तीसरे स्थान के लिए पांच हजार की राशि इनाम के तौर पर प्रदान की जाएगी। लोकनृत्य में प्रथम स्थान के लिए 40 हजार, दूसरा स्थान हासिल करने पर 30 हजार और तीसरा स्थान लेने पर 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तंबोला की बोली 14 दिसंबर को होगी। 20 दिसंबर से तंबोला का स्टॉल लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed