{"_id":"585819574f1c1bea7fe3914b","slug":"lady-committed-suicide-husband-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूली विवाहिता, पति गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूली विवाहिता, पति गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के शनाग में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ससुरालियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता के मायके वालों ने सुसराल वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी में फोजल निवासी सुरेंद्र ने मनाली थाना में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन की शादी शनाग में हुई थी। लेकिन, सुसराल वाले शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करने लगे। दो एक दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। उसने कहा कि ससुरालियों ने उसे आत्महत्या करने को मजबूर किया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस को सूचित किए बगैर अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गवाहों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं। ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन