फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   foreigner is living without visa

बिना वीजा भारत में रह रहा था हेरोइन तस्कर

Sun, 05 Mar 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला/कुल्लू Updated Sun, 05 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
foreigner is living without visa
c - फोटो : demo pic

करोड़ों रुपयों की हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी नाइजीरियन के मामले में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एसआईटी कड़ी जांच में जुटी हुई है। आरोपी नाइजीरियन पिछले करीब एक-दो वर्षों से भारत में ही रह रहा था। वह नशे की खेप को सप्लायरों के माध्यम से युवाओं तक पहुंचा रहा था। यह खुलासा कुल्लू पुलिस की जांच में हुआ है।      

विज्ञापन

एसआईटी ने जांच में पासपोर्ट और वीजा को लेकर खुलासा किया है।

जांच में पाया गया है कि आरोपी ने कुछ वर्ष पहले मनाली में एक मामले से बरी होने के बाद अपना पासपोर्ट ही रिलीज नहीं करवाया है। नतीजतन वह बिना वीजा ही भारत में बेखौफ रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके सभी दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। आरोपी नाइजीरियन पिछले काफी समय से बिना विजा और पासपोर्ट दिल्ली में रह रहा था और पुलिस गिरफ्त से दूर था।
विज्ञापन


आरोपी भारत के विभिन्न राज्यों में अपना कारोबार बढ़ा रहा था। मुख्य तौर पर वह पंजाब, हिमाचल और दिल्ली में काला कारोबार कर रहा था। हालांकि, ड्रग सरगना नाइजीरियन ओके चिकू मैथ्यू के पीछे कई एजेंसियां लगी हुई थीं, लेकिन कुल्लू पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की है। इस मामले को लेकर एसआईटी दिल्ली में भी दबिश दे चुकी है, लेकिन ड्रग माफिया को लेकर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि जांच में पाया गया है कि आरोपी ओके चिकू मैथ्यू ने पुराने मामले में अपना पासपोर्ट रिलीज नहीं करवाया है। वहीं, एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार अभियान छेड़े हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed