{"_id":"5d547c8758cff42f3aebb56c53c33179","slug":"five-arrested-in-charas-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा किलो चरस के साथ पांच दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा किलो चरस के साथ पांच दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर चरस के तीन मामले दर्ज किए हैं। इस अभियान में गिरफ्तार पांच आरोपियों से करीब सवा किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि मणिकर्ण के जच्छणी में एक राहगीर से 220 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी मंडी जिले के सुंदरनगर के फुंगु गांव का निवासी है।
विज्ञापन
वहीं, मणिकर्ण क्षेत्र में ही जरी में नाके के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को 596 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि राजेश नामक आरोपी जो आंध्र प्रदेश का निवासी है, वहीं उसका दूसरा साथी मौरिशस देश का निवासी है। उधर, बंजार में भी पुलिस ने चरस का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो आरोपियों से तलाशी के दौरान 455 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की शिनाख्त पंजाब के बलविंदर और कांगड़ा के दिनेश के रूप में हुई है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन