{"_id":"ad5ad39489738244dcebf5817c040961","slug":"dead-body-found-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्वती किनारे शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्वती किनारे शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस केस में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। एएसपी ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह मणिकर्ण घाटी के सुमा रोपा में एक शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। इसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त स्थानीय छलाल गांव निवासी जोजी (55) के रूप में हुई है। वह पिछले दिनों से लापता था। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि यह हादसा है या फिर किसी ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जोजी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतक जोजी के परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन