{"_id":"88978107efb0dd0359378b2a464040ea","slug":"crime-in-kullu-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी दूतावास को नहीं दी चोरी की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी दूतावास को नहीं दी चोरी की सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में विदेशी महिला के कमरे से 95 लाख रुपये चोरी होने की सूचना अभी तक पुलिस ने अमेरिकन दूतावास को नहीं दी है। पुलिस की पूरी जांच केवल महिला के ब्यान और कॉल डिटेल के इर्द-गिर्द घूम रही है। सूत्रों के अनुसार कोई भी विदेशी है वह अपनी संपत्ति की इंशोरेंस करके आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इस घटना को इंशोरेंस से भी जोड़ा जा रहा है। चोरी की घटना को तीन दिन हो गए। मौके पर आईजी भी पहुंचे थे, लेकिन दो दिन रुकने के बाद वह भी चले गए। अब पूरे मामले की जांच मनाली थाने में चल रही है। बैंक ने इतनी बड़ी रकम कैसे जारी की किसी को कोई जानकारी नहीं। केवल महिला के ब्यान में बाद उसके मित्र से पूछताछ जरूर की जा रही है, लेकिन पूछताछ भी उस व्यक्ति से की जा रही है जो जनवरी माह से जेल में है।
विज्ञापन
ऐसे में अभी तक पुलिस ने अमेरिकन दूतावास को सूचना देना जरूर नहीं समझा है और न ही यह पता लगाने का प्रयास किया कि अगर भारत में किसी अमेरिकन व्यक्ति की संपत्ति चोरी हो जाए तो उसे अमेरिका में कहीं इंशोरेंस की ओर से उक्त भरपाई तो नहीं की जाती। इस बारे में डीएसपी मनाली पुनित रघु के अनुसार मामले की सूचना अमेरिकन दूतावास को नहीं दी गई है।
विज्ञापन