फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   car accident, one women dead, three injured

कार खाई में गिरी, महिला की मौत, तीन गंभीर

Wed, 10 May 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 10 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन

बंजार थाना के तहत बुधवार सुबह एनएच 305 पर सोझा के पास एक ऑल्टो कार खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बंजार में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक के विरुद्घ आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है।        

विज्ञापन

     
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह मनाली से आनी-रामपुर की ओर एक ऑल्टो कार में एक परिवार के चार लोग जा रहे थे। बंजार के सोझा पहुंचने पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया जिस कारण कार करीब 150 मीटर खाई में जा गिरी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला। हादसे में एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल लाया गया। महिला की पहचान ज्ञानी देवी 65 पत्नी वल्लू राम निवासी आनी के रूप में हुई है। जबकि दासी देवी 67, जय चंद 51 पुत्र अमर चंद, हिरा देवी पत्नी जय चंद 48 निवासी जगातखाना निरमंड गंभीर रूप से घायल हैं जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जय चंद मनाली स्थित एसडीएम कार्यालय में बतौर अधीक्षक पद पर तैनात हैं और वह अपनी बुआ, पत्नी व मां के साथ रामपुर की ओर जा रहे थे। उधर, तहसीलदार बंजार रमन शर्मा ने बताया कि अधिक घायल को पांच हजार व कम घायल को 25 सौ रुपये राहत राशि दी गई है।


उधर, एसएचओ बंजार कर्म चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed