{"_id":"9758af761570c37836765d5c0435fecb","slug":"arrest-with-charas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सैंज में एक शख्स को चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैंज के समीप दोगरी जीरो प्वाइंट के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही थी। जब एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका गया तो उसके कब्जे से एक किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद की गई। एएसपी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान भल्याणी निवासी लालचंद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन