{"_id":"5c0fc06bbdec2241c7692e8e","slug":"91544536171-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप नेे बाइक को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप नेे बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के शिरढ़ में एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक रायसन-शिरढ़ मार्ग पर एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया गया। बाइक सवार शिरढ़ की तरफ जा रहे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बड़ाग्रां निवासी सूरज सिंह और थलौट क्षेत्र के मुराह निवासी पूर्ण चंद घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुुंचाया गया है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।