फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पार्वती वैली में मिले 40 और अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान

पार्वती वैली में मिले 40 और अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान

Sun, 24 Jun 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पार्वती वैली में मिले 40 और अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर पार्वती वैली में निशानेदही का काम जारी है। दो रिपोर्ट पेश करने के बाद अब तीसरे चरण की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश होगी। तीसरी रिपोर्ट में 182 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में से 40 होटल, रेस्तरां और होमस्टे अवैध निकले हैं जो वन भूमि पर बने हुए पाए गए हैं। पार्वती घाटी के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। पहले चरण में 40 होटलों को सील किया गया था। अब 26 जून को दूसरे चरण में 48 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सील करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्वती घाटी में अभी निशानेदही का कार्य पूरा नहीं हुआ है। राजस्व विभाग ने पार्वती घाटी के सूमारोपा, जरी, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, छलाल, कटागला तक 182 होटलों, रेस्तरां व होमस्टे की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया है। राजस्व विभाग के अधिकारी रिपोर्ट बनाने में जुट गए हैं। इसमें अभी और भी खामियां निकलेंगी जिसकी जांच अभी चल रही है। अवैध कब्जों के अलावा पर्यटन विभाग में पंजीकरण, टीसीपी और प्रदूषण बोर्ड की एनओसी को भी जांचा जाएगा। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि पार्वती वैली में हाईकोर्ट के आदेशों की पालना की जा रही है। राजस्व विभाग ने 102, 25 और 55 होटलों, रेस्तरां व होमस्टे की निशानदेही की है। इसमें 40 के करीब अवैध निकले हैं। जबकि अन्य कागजों को भी चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती वैली के कसोल व इसके आसपास के 48 होटलों की सीलबंदी से घाटी के लोगों ने अपने हथियार पुलिस के पास जमा करवाने शुरू कर दिए हैं। रविवार तक पुलिस चौकी मणिकर्ण के पास करीब 50 लोगों ने अपने-अपने हथियारों को जमा करवा दिया है। कसौली गोलीकांड के बाद जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी तरह की ढील नहीं बरतना चाहते हैं। मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी नंद लाल ने कहा कि सर्च ऑपरेशन से पहले लोगों ने हथियारों को जमा करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed