{"_id":"5b0ac7914f1c1bb26e8b4e06","slug":"71527433105-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन किलो चरस के साथ दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े तीन किलो चरस के साथ दो दबोचे
Updated Sun, 27 May 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों से साढ़े तीन किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चरस तस्करी का पहला मामला पार्वती घाटी के मणिकर्ण में पेश आया है। मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नंद लाल की अगुवाई में एक टीम मणिकर्ण-बरशैणी रोड पर नाकाबंदी पर थी। इस दौरान शक के आधार पर सभी लोगों की तलाशी भी ली जा रहा थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बरशैणी की तरफ से कसोल आ रहा था लेकिन पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया। इससे पुलिस का शक और भी गहरा गया और व्यक्ति को तलाशी के लिए रुकने को कहा, लेकिन वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे कुछ ही दूर धर दबोचा और तलाशी करने पर उसके कब्जे से 3.485 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस तस्करी का केस दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है। चरस के साथ पकड़े व्यक्ति की पहचान राम कुमार निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वहीं, मनाली के हेड कांस्टेबल शेष राज की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 56 ग्राम चरस बरामद की है। व्यक्ति की पहचान हुकम सिंह निवासी घाटी बंजार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि दोनों चरस तस्करों से चरस को लेकर पूछताछ की जा रही है। मणिकर्ण मामले में नेपाली ने साढ़े तीन किलोग्राम चरस को कहां से और किससे खरीदा, इसके बारे में पूछताछ जारी रही है।