फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिला और बच्चे पर दराट से जानलेवा हमला

महिला और बच्चे पर दराट से जानलेवा हमला

Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
महिला और बच्चे पर दराट से जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू के तहत आने वाली लगवैली के गांव शिल्ला में एक महिला व उसके बच्चे पर एक व्यक्ति ने दराट से जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके बच्चे को भी चोटें आई हैं। महिला और बच्चे का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगघाटी के डाकघर शालंग, शिल्ला गांव की कृष्णा देवी (28) पत्नी मोहन सिंह अपने बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी। सुबह करीब चार बजे आरोपी दराट लेकर महिला के कमरे में घुस आया। उसने महिला व उसके बच्चे पर दराट से हमला कर दिया। घायल महिला और बच्चे का कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। हमले के दौरान महिला का पति घर में नहीं था। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कर उसके ब्यान लिए हैं। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 452 और 324 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आखिर उसने महिला और उसके बच्चे पर जानलेवा हमला क्यों किया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed