{"_id":"595d3c244f1c1b230c8b46fa","slug":"61499282468-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत िकी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ा, बाल नोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत िकी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ा, बाल नोचे
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की प्रेमिका को रंगेहाथ पकड़ा, बाल नोचे
स्वार। पत्नी ने पति को अन्य युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान पति व युवती मकान की दीवार कूद फरार होने लगे। इस पर महिला ने युवती को दबोच लिया। बाल नोचे और जमकर धुनाई शुरू कर दी। जिससे मौके पर भारी भीड़ लग गई। लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग के चलते कुछ दिन पूर्व विवाह हुआ था। युवक के घर में मनमुटाव के चलते पति- पत्नी नगर स्थित सीएचसी के आवास पर परिचित के यहां रह रहे थे। बताते है कि बुधवार को युवक की पत्नी बाजार में खरीदारी करने के लिये गई हुई थी कि इस दौरान युवक ने एक युवती को कमरे पर बुला लिया और दोनों रंगरेलियां मनाने लगे। इस दौरान अचानक युवक की पत्नी मौके पर पहुंच गई और पति को दूसरी युवती की बाहों में देख दंग रह गई। इस पर महिला ने कमरे में ताला लगा दिया। इस दौरान उसका पति व युवती दीवार कूद कर बाहर आ गये लेकिन महिला ने सीएचसी परिसर पर ही युवती को दबोच लिया और जमकर धुनाई शुरू कर दी। जिससे सीएचसी में मौजूद तीमारदारों सहित लोगों की भारी भीड़ लग गई। काफी देर तक मारपीट होती रही। मारपीट की सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और मौजूद भीड़ व चिकित्सक ने मारपीट कर रही दोनों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।