फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शांघड में पुलिस ने पकड़े देवदार के 80 स्लीपर

शांघड में पुलिस ने पकड़े देवदार के 80 स्लीपर

Fri, 29 Mar 2019 07:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 29 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
शांघड में पुलिस ने पकड़े देवदार के 80 स्लीपर
salvage timber
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत सैंज घाटी के शांघड़ में देवदार के 80 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग और सैंज पुलिस थाना के संयुक्त तत्वावधान में की गई इस कार्रवाई से पूरी घाटी में हड़कंप मच गया है।

पार्क प्रबंधन ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधक को सूचना मिली थी कि जिला के अति दुर्गम क्षेत्र शांघड़ में अवैध रूप से वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन माफिया की ओर से हेर भरे देवदार के पेड़ों पर अनावश्यक रूप से कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। इसको लेकर पार्क प्रबंधन और सैंज पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से संबंधित शांघड़ गांव में दबिश दी और मौके पर देवदार से 80 स्लीपर बरामद किए। पुलिस और वन विभाग ने सभी स्लीपरों को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान वन माफिया की ओर से मामले को दबाने को लेकर भी कोशिश की गई। उधर, वन माफिया पर कसे गए शिकंजे पर पूरी सैंज घाटी में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने कहा कि उन्होंने सैंज में 80 स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भी वन संपदा को नष्ट करने वाले लोगों पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि वन विभाग और पुलिस ने शांघड़ गांव के कई घरों से यह स्लीपर पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed