फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांव फिसलने से बड़ाग्रां नाले में गिरने से दो युवकों की मौत

पांव फिसलने से बड़ाग्रां नाले में गिरने से दो युवकों की मौत

Mon, 25 Mar 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 25 Mar 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
पांव फिसलने से बड़ाग्रां नाले में गिरने से दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला के पतलीकूहल क्षेत्र में बड़ाग्रां नाले में दो मजदूरों की गिरकर मौत हो गई है। यहां एक प्रोजेक्ट में काम करने वाले ये मजदूर रात का खाना खाने के बाद अपने कमरे की तरफ सोने जा रहे थे। इस दौरान एक युवक का पांव फिसल गया तो दूसरे ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उसका पांव भी फिसल गया और दोनों 40 फीट नीचे ढांक से नाले में जा गिरे। उन्हें अन्य साथियों की मदद से अस्पताल भी लाया गया।

चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर कंचनजंगा प्रोजेक्ट में एक नेपाली ठेकेदार के पास काम करते थे। रविवार रात को सभी आठ मजदूरों ने एक साथ खाना खाया। इनमें से दो अपने क्वार्टर के लिए निकले थे। मृतक की पहचान 19 वर्षीय प्रकाश ओली निवासी नेपाल और 22 वर्षीय लोखी राम निवासी नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों के सिर पर गहरी चोट आई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पतलीकूहल पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद इन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद से अन्य मजदूर भी सदमे में है। हादसे की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने की। कहा कि पतलीकूहल के साथ लगते बड़ाग्रां नाले में दो मजदूरों की गिरकर मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों युवक एक ठेकेदार के साथ प्रोजेक्ट में काम करते थे। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed