फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered against four people, including a canteen employee

Roorkee News: कैंटीन के कर्मचारी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four people, including a canteen employee
कैंटीन मालिक की बाइक और नकदी लेकर कथित तौर पर फरार हुए नौकर और उनके तीन परिचितों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बहबलपुर हंसोवाला भगवानपुर निवासी विशाल सैनी ने बताया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में उनकी कैंटीन है। उन्होंने कैंटीन में मोहल्ला बंजारन बेहट सहारनपुर हाल कृष्णानगर निवासी दिनेश को काम पर रखा था। आरोप है कि 17 मई को दोपहर के समय दिनेश ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उनसे 500 रुपये और बाइक ली थी। इसके बाद वह न तो लौटा और न ही बाइक लौटाई। आरोप है कि उन्होंने नौकर के परिचितों से भी संपर्क किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाइक और उसकी कीमत वापस नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिनेश, दिलीप निवासी गली नं.20 कृष्णानगर रुड़की, राहुल और सुरेश निवासी लक्सर के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed