फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रूसी युवती से गैंगरेप की घटना से देवभूमि कुल्लू शर्मसार

रूसी युवती से गैंगरेप की घटना से देवभूमि कुल्लू शर्मसार

Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
रूसी युवती से गैंगरेप की घटना से देवभूमि कुल्लू शर्मसार
रूसी युवती से गैंगरेप की घटना से देव भूमि शर्मसार
विज्ञापन

देश दुनिया में मनाली की बन रही नकारात्मक छवि
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विदेशी युवती से गैंगरेप की घटना के बाद पर्यटन नगरी मनाली में एक बार फिर से शर्मसार हो गई है। मनाली में विदेशी महिलाओं से बढ़ते गैंगरेप मामलों से पर्यटन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वीरवार रात को सुनसान जगह में विदेशी युवती से गैंगरेप ने पर्यटन नगरी की छवि धूमिल कर दी है।

पर्यटन नगरी बढ़ रहे गैंगरेप मामलों से मनाली में रात्रि के दौरान विदेशी महिला पर्यटक सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के सभी दावे धरातल स्तर पर खोखले नजर आ रहे हैं। हाल ही में मई 2018 में जापान की युवती से कुल्लू के समीप एक चालक ने दुष्कर्म किया था। वहीं, 2016 में इजरायल की विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आ चुका है। देवभूमि कुल्लू में इस तरह की घटनाओं से देश दुनिया में गलत संदेश पहुंच रहा है। मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। इस साल भी कुल्लू-मनाली में एक लाख से अधिक विदेशी सैैर सपाटे को पहुंचे हैं, लेकिन विदेशी पर्यटकों के साथ हो रहे दुष्कर्म की वारदातों से देवभूमि बार-बार शर्मसार हो रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मनाली सुरक्षा के लिए सीसीटीवी समेत अन्य गश्त दल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed