फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मृतकों के परिजनों को शव ले जाने को नहीं मिले शव वाहन

मृतकों के परिजनों को शव ले जाने को नहीं मिले शव वाहन

Mon, 21 May 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को शव ले जाने को नहीं मिले शव वाहन
मृतकों के परिजनों को शव ले
विज्ञापन

जाने को नहीं मिली शव वाहन
पुलिस ने कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे शव
शवों को घर ले जाने के लिए शव वाहन का इंतजार करते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी के जच्छणी-लाशनी मार्ग पर हुए हादसे के मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। वहीं परिजनों को शव खुली जीपों में घर ले जाने पड़े। इस दौरान कई लोगों की ओर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को घर ले जाने के लिए शव वाहन की मांग भी की लेकिन अस्पताल प्रशासन के पास वाहन नहीं होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा और उन्हें खुली जीप में शवों को ले जाना पड़ा।
इस संबंध में ग्रामीणों मंगत राम, ध्यान सिंह, चुनी लाल, मेहर चंद, दलीप सिंह, भगवान दास, केवल राम, संजय कुमार, हरि सिंह, तेज राम, प्रेम सिंह, दिले राम, अमर सिंह, राज कुमार और हीरा लाल के अनुसार 300 बिस्तर वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक भी शव वाहन का न होना हैरान करने वाला है। जिस अस्पताल में शव गृह की सुविधा है वहां पर शव वाहनों का होना जरूरी है। पार्वती घाटी में हुए हादसे के मृतकों के शवों को लोगों ने खुली जीप द्वारा ले जाना पड़ा। उधर, मृतकों के पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल कुल्लू पहुंचे स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में शव वाहन होना चाहिए। वह इस मसले को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


हादसे में घायलों का निशुल्क होगा इलाज
कुल्लू। जच्छनी-लाशनी सड़क पर हुए सड़क के घायलों को उपचार नि:शुक्ल होगा। 11 घायलों में से 10 का उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। वहीं चालक सन्नी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद हादसे के सभी घायलों को मुफ्त उपचार किया जा रहा है। उपचार के साथ दवाइयां भी निशुल्क मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed