फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   धाउगी में सूमो सड़क से 150 फुट नीचे गिरी, दो की मौत

धाउगी में सूमो सड़क से 150 फुट नीचे गिरी, दो की मौत

Thu, 14 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
धाउगी में सूमो सड़क से 150 फुट नीचे गिरी, दो की मौत
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के धाउगी जीरो प्वाइंट में वीरवार सुबह एक टाटा सूमो सड़क से करीब 150 फीट नीचे जा लुढ़की। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल ने सीएचसी नगवाईं ले जाती बार बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दो लोग टाटा सूमो के माध्यम से सैंज से सलवाड़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच करीब छह बजे धाउगी के जीरो प्वाइंट में टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में सूमो सवार कुलदीप (30 वर्षीय) पुत्र कांशी राम निवासी खरातला डाकघर सलवाड़ सैंज जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। 100 नंबर के माध्यम से सूचना मिलने पर सैंज चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के माध्यम से अन्य घायल चमन लाल (30 वर्षीय) पुत्र झाबे राम निवासी देउरी सैंज जिला कुल्लू को सीएचसी नगवाईं ले जाया गया, लेकिन चमन ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंपा गया है। जबकि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर तथ्य जुटाए हैं। इधर, डीएसपी मुख्यालय शिव चौधरी ने बताया कि सूमो चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में जांच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed