फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एक किलो 145 ग्राम के साथ दो लोग धरे

एक किलो 145 ग्राम के साथ दो लोग धरे

Sun, 03 Sep 2017 08:59 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
एक किलो 145 ग्राम के साथ दो लोग धरे
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में चरस के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामलों में पुलिस ने दो अलग-अलग चरस के केसों में एक किलो 145 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला धार्मिक नगरी मणिकर्ण में सामने आया, जहां मणिकर्ण पुलिस टीम एनएचपीसी कालोनी के पास नाके पर थी। इस दौरान पुलिस ने कसोल की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को जब शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से 732 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने नेपाल निवासी लाल बहादुर को गिरफ्तार किया। वहीं, भुंतर पुलिस ने रुटीन नाकाबंदी के तहत बजौरा चेक पोस्ट के पास मनाली से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका तो बस में बैठा एक शख्स पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस ने शक होने पर जब उसकी तलाशी ली तो कोलकाता निवासी 24 वर्षीय प्रवल शाह से 413 ग्राम चरस पकड़ी गई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर पूछताछ करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed