फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिला हत्या मामले में तीन लोग पुलिस की हिरासत में

महिला हत्या मामले में तीन लोग पुलिस की हिरासत में

Fri, 16 Jun 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
महिला हत्या मामले में तीन लोग पुलिस की हिरासत में
मनाली (कुल्लू)। फोजल के डोभी में महिला की हत्या के केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस हत्याकांड से तार जुड़े होने के शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत के दौरान पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की तह तक पहुंचने के लिए मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ फिर से घटनास्थल का दौरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया है कि वे इस केस की गुत्थी को सुलझाने के करीब हैं। उनके हाथ कुछ ठोस सबूत लगे हैं। उनकी छानबीन में सामने आया है कि पेशे से चालक महिला का पति हत्या की रात घर में नहीं था। महिला के दो बेटे हैं। जिनमें से एक शादीशुदा है। हत्या की रात महिला परिवार से अलग बने घर में रह रही थी। घर का दरवाजा खुला था। जिसके चलते हत्यारा बेखौफ बेरोकटोक रात के अंधेरे में महिला के कमरे में घुसा और उसकी हत्या कर दी। वहीं एसपी पद्मचंद ने बताया कि जल्द ही केस को ट्रेस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed