{"_id":"5bd88a30bdec2269896638cc","slug":"201540917808-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में लुढ़की कार; व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में लुढ़की कार; व्यक्ति की मौत, एक घायल
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार नाले में लुढ़की; एक की मौत, एक घायल
कसोल के समीप मंगलवार सुबह पेश आया हादसा
मामला दर्ज, घायल कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी के कसोल के पास मंगलवार सुबह एक कार नाले में लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कार सवार घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस को मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि कसोल के समीप एक कार नाले में जा गिरी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले हादसे के घायल युवक को सड़क तक पहुंचाया और उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया। कार मणिकर्ण से भुंतर की तरफ आ रही थी, लेकिन कसोल से करीब एक किलोमीटर जरी की तरफ अनियंत्रित होकर सड़क से 100 फुट खाई में जा लुढ़की है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय संजीव कुमार निवासी पुराना बाजार सुंदरनगर के रूप में हुई है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल की पहचान 30 वर्षीय वरुण गौतम निवासी पुराना बाजार सुंदरनगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी सदर थाना के एएसआई जय सिंह ठाकुर ने कहा कि कार हादसा कैसे हुआ है इसकी मेकेनिकल जांच भी की जाएगी। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।