फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मणिकर्ण घूमने आए जम्मू के युवक की मौत

मणिकर्ण घूमने आए जम्मू के युवक की मौत

Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्ण घूमने आए जम्मू के युवक की मौत
मणिकर्ण घूमने आए जम्मू के युवक की मौत
विज्ञापन

दोस्तों के साथ घूमने आया था अखिल कोहली
परिजनों के सामने आज होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में एक पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। मणिकर्ण चौकी प्रभारी नंद लाल ने बताया कि जम्मू से घूमने आए चार युवक मणिकर्ण के साथ लगते राशकट नामक स्थान पर एक होटल में ठहरे हुए थे। वीरवार रात करीब तीन बजे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी और शाम तक परिजन कुल्लू पहुंचेंगे।

जांच अधिकारी ने कहा कि शनिवार को परिजनों के सामने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय अखिल कोहली के रूप में हुई है। जो बख्शीनगर जम्मू का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज की अन्य तीनों साथियों के बयानों को भी कलमबद्ध कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि युवक की मौके कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed