फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   घोसीपुरा पट्टीकलां में आपस में भिड़े मुखबिर, फायरिंग

घोसीपुरा पट्टीकलां में आपस में भिड़े मुखबिर, फायरिंग

Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
घोसीपुरा पट्टीकलां में आपस में भिड़े मुखबिर, फायरिंग
स्वार। घोसीपुरा पट्टीकला क्षेत्र में खनन कारोबारियों के लिए मुखबिरी का काम रहे दो लोग भिड़ गए। मारपीट के दौरान युवकों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। हालांकि फायरिंग से घाट पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर खनन कर रहे आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर सात लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कोसी नदी घाट पर पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध खनन थमने का नाम नही ले रहा है। सूरज असत होते ही खनन कारोबारियों की जेसीबी कोसी नदी के तलहटी में गरजने लगती है। इसके लिए धंधेबाज पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर निगाह रखने के लिए जगह-जगह मुखबिर लगा रखे है। जैसे ही अधिकारी अपने आवास, कोतवाली और तहसील कार्यालय से कार्रवाई करने को निकलते है। यह मुखबिर खनन कारोबारियों को सूचना देकर अलर्ट कर देते है। शनिवार रात कोसी नदी पर अवैध खनन किया जा रहा था। इसी बीच घोसी पुरा पट्टीकलां कोसी घाट पर दो धंधेबाजों के मुखबिर आपस में भिड़ गए और मारपीट के दौरान युवकों ने अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कोसी घाट पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिन्हें देखकर खनन कर रहे लोग फरार हो गए । पुलिस ने पीछा कर एक पक्ष के घोसी पूरा पट्टी कला निवासी मोहम्मद उमर, कल्वे हैं, मोहममद अकरम, रिजवान,दूसरे पक्ष के मुराद, असलम, नवाब हुसैन को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। रविवार को सभी का चालान शांति भंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायलय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed