{"_id":"59ff386e4f1c1b9f678b960c","slug":"201509898350-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के गोशाल में नाले में डूबा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली के गोशाल में नाले में डूबा युवक
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू।
पर्यटन नगरी मनाली के साथ सटे गोशाल गांव में नाले में डूबकर युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोशाल गांव का 23 वर्षीय मोहन लाल हडिंडानाला शौच करने गया था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और नाले के बीचोंबीच एकत्रित हुए पानी में जा गिरा। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
जब गांव के लोग नाले में पहुंचे तो युवक नाले में पानी के बीच पड़ा मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
दोपहर बाद चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे मनाली थाना के हेड कांस्टेबल जगदीश ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है।
इसमें युवक के पानी में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर युवक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। किसी ने भी कोई शक नहीं जताया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मोहन लाल की मौत होने से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
000