{"_id":"599079dc4f1c1ba67d8b4813","slug":"201502640604-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 2.234 किलोग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी 2.234 किलोग्राम चरस
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। चरस तस्करी को लेकर कुल्लू पुलिस ने जिलाभर में नाकाबंदी और पेट्रोलिंग को तेज कर दिया है। ताजा मामले में पुलिस ने मणिकर्ण घाटी में दो चरस के मामलों में दो किलो 234 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर एक नेपाली तथा एक गुजरात के व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को शुरू करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पहला मामला रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे सामने आया जब पुलिस का एक दल नाकाबंदी पर था। इस दौरान पुलिस ने बुर्जी मोड़ के पास शक के आधार पर एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से दो किलो 96 ग्राम की खेप बरामद हुई। चरस के साथ रंगे हाथ दबोचे गए व्यक्ति की पहचान बहादुर (32) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जबकि, एक अन्य मामले में जरी पुलिस चौकी की टीम सूमा रोपा के पास रूटीन नाकाबंदी और पेट्रोलिंग कर रही थी। शक के आधार पर वाहनों की भी तलाशी लेते समय जब शशांक मालपूरी निवासी बडोदरा गुजरात को तलाशी के लिए रोका गया तो वह पुलिस को देख कर घबरा गया। पुलिस का शक और गहरा गया और तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से 138 ग्राम चरस पकड़ी गई। एएसपी एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन