{"_id":"5bc3440abdec22695d35f24f","slug":"191539523594-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से चुराए आभूषण, कैमरे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से चुराए आभूषण, कैमरे बरामद
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर स्थित रामा सामुदायिक भवन से चोरी हुए आभूषण और लाखों के दो कैमरों को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना 12 अक्तूबर रात की है। बिलासपुुर से कुछ महिलाएं कुल्लू में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंची थी। ये महिलाएं सामुदायिक भवन में ठहरी हुई थी। इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला रहने से कुछ शातिरों ने बैग में रखे करीब एक लाख रुपये के आभूषण और तीन लाख रुपये दो कैमरे उड़ा दिए। चोरी हुए सामान के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। 13 अक्तूबर सुबह जब महिलाओं ने देखा कि कमरे में सामान बिखरा है और आभूषण व कैमरे गायब हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू की। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जहां दो लोगों को देखा गया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मनाली के आसपास एक टैक्सी चालक के पास पहुंची, जहां से चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया है। एएसपी ने कहा कि चोरी का वारदात को अंजाम देने वाले दोनों लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोपी नेपाली हैं, जो चोरी किया हुआ सामान एक स्थानीय टैक्सी चालक के पास छोड़ गए थे।