{"_id":"5ba0fb1f867a557f6b0b876c","slug":"181537276703-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के मैनेजर को रॉड से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके के मैनेजर को रॉड से पीटा
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय की लगघाटी के दड़का में मारपीट का मामला सामने आया है। एक शराब की दुकान में कुछ युवकों ने शराब ठेके के मैनेजर के साथ रॉड के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे एसआई अजीत सिंह ने कहा कि सोमवार रात को दो युवक दड़का में एक शराब के ठेके में बीयर लेने गए। इस दौरान शराब ठेके में तैनात सेल्समेन के साथ उनकी बीयर के बिल को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच शराब ठेके का मैनेजर भी यहां आया हुआ तो कहा कि बीयर को बिल नहीं दिया जाता है। इस पर युवकों ने बीयर के पैसे देने से भी मना किया और कहासुनी अधिक होने से युवकों ने मैनेजर को रॉड से हमला कर दिया। घायल मैनेजर को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल किया गया है। इस दौरान ठेके के सेल्समैन को भी चोटें आई हैं। घायलों की पहचान हरप्रीत सिंह (37) निवासी पंजाब तथा सेल्समैन दीपक (34) निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।