फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रामशिला में आग की भेंट चढ़ा निजी मंदिर

रामशिला में आग की भेंट चढ़ा निजी मंदिर

Sat, 09 Dec 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
रामशिला में आग की भेंट चढ़ा निजी मंदिर
आग - फोटो : amarujala
कुल्लू। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला में एक मकान में बनाए गए मंदिर में आग लग गई। मकान में बने मंदिर में में भड़की आग से रामशिला में अफरा-तफरा मच गई और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया और आग की बड़ी घटना को रोका गया। आग से मंदिर में रखे शिवराड़ी नारायण के तीन मोहरे तथा पूजा पाठ का सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख आंकी गई है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी दुर्गा दास ठाकुर ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। विभाग ने आग पर काबू पाते हुए करीब दस लाख की संपत्ति को बचाया है। उल्लेखनीय है कि सर्दी के मौसम की दस्तक के बाद घाटी में एक दिन में तीन अलग-अलग आग की घटनाएं सामने आईं। जिससे लोग भी सहम से गए हैं। एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने कहा कि आग से पीड़ित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed