फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली-हामटा-छतडू ट्रैकिंग रू ट में ट्रैकर की मौत

मनाली-हामटा-छतडू ट्रैकिंग रू ट में ट्रैकर की मौत

Mon, 18 Sep 2017 09:31 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
मनाली-हामटा-छतडू ट्रैकिंग रू ट में ट्रैकर की मौत
मनाली (कुल्लू)। मनाली-हामटा-छतडू ट्रैकिंग रूट पर चन्नेई के एक ट्रैकर की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। जानकारी के अनुसार भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी में बतौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में कार्यरत युवक अपने दल के साथ 14 सितंबर को मनाली-हामटा-छतडू ट्रैकिंग रूट पर रवाना हुए था।
विज्ञापन

इस दौरान हामटा के साथ लगते जोवड़ी के पास अचानक तबीयत खराब हो गई और मामला गंभीर होने पर ट्रैकिंग दल के लोकल गाइडों तथा अन्य ट्रैकरों की मदद से उसे बालू का घेरा नामक स्थान पर बनाए गए बैस कैंप में आया गया। इस संबंध में डीएसपी मनाली पुनित रघु ने कहा कि दल में 32 लोग शामिल थे। करीब सौ लोगों का दल ट्रैकिंग पर निकला है। इन लोगों के तीन अगल-अलग दल बनाए गए थे। ये लोग दूसरे दल में मनाली से हामटा होकर छतडू के लिए निकला था। इस दौरान हामटा के पास चन्नेइ के रहने वाले 27 वर्षीय बसंत नारायणन का स्वास्थ्य खराब हो गया और वह बेस कैंप लौट आए। इस दौरान अंतिम ट्रैकिंग दल इसी रूट पर निकला तो वह उनके साथ ट्रैकिंग पर निकला पड़ा। जहां इसकी तबीयत और बिगड़ गई। बाद में उन्हें उपचार के लिए मनाली लाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। रघु ने कहा कि पुलिस ने मृतक ट्रेकर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज दिया है। ट्रेकर की मौत कैसे हुई है कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed