फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पट्टे से अवैध खनन करने से मना करने पर खनन के धंधेबाजों ने मुनीम को पीटा

पट्टे से अवैध खनन करने से मना करने पर खनन के धंधेबाजों ने मुनीम को पीटा

Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पट्टे से अवैध खनन करने से मना करने पर खनन के धंधेबाजों ने मुनीम को पीटा
पट्टे से अवैध खनन करने से मना करने पर धंधेबाजों ने मुनीम को पीटा
विज्ञापन

स्वार। पट्टे से अवैध खनन करने से मना करने पर खनन के धंधेबाजों ने पट्टे धारक के मुुनीम को मारपीट कर घायल कर दिया। घाट पर लगे टेंट में तोड़फोड़ कर उसे उखाड़ कर फेंक दिया। पुलिस ने घायल मुनीम की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

तहसील टंाडा क्षेत्र के गांव मरघट निवासी धर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कोसी घाट पर आवंटित हुए पट्टे धारक के यहां मुनीम का काम करता है। मंगलवार की रात्रि वह कोसी नदी घाट स्थित टेंट लगाकर वहां बैठा हुआ था। तभी एचआर 38 , 9907 दस टायरा वाहन में सवार आये लोग आवंटित पट्टे से अवैध रूप से रेत भरने लगे। आरोप है कि जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने टेंट में तोड़फोड़ शुरू कर उसे उखाड़ दिया और मारपीट कर भगा दिया। और पट्टे से अवैध खनन कर वाहनों में भर कर ले गये। पुलिस ने मुनीम धर्मवीर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जमना जमनी माझा फार्म निवासी राजू, बलकार सिंह, सुच्चा सिंह, साबी, काले आदि के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि पट्टे धारक के मुनीम ने मारपीट व तोड़फोड़ करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। शीघ्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed