{"_id":"5be82e1fbdec226975789927","slug":"161541942815-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोचिकित्सक करेंगे हत्यारोपी की मेडिकल जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोचिकित्सक करेंगे हत्यारोपी की मेडिकल जांच
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नग्गर के धामा गांव में पत्थर व लोहे की पाइप से बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या मामले में अब मनोचिकित्सक आरोपी की मेडिकल जांच करेंगे। जांच से हत्या के कारण का पता लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। आरोपी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाने पर वहां तैनात डॉक्टर ने यह मामला मनोचिकित्सक को रेफर किया है।
यहां पुलिस भी कुछ प्रश्न मनोवैज्ञानिक को देंगे। जिनके माध्यम से हत्या के कारण का पता लगाया जाएगा। पुलिस जांच में अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जांच में भी सामने आया है कि आरोपी मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी का भाई भी इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर को नग्गर के धामा गांव में बेटे ने पत्थरों व पाइप से हमला कर 86 वर्षीय पिता की निर्मम हत्या कर दी थी और खुद फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी को मनोचिकित्सक के पास रेफर किया गया है। मनोचिकित्सक के पास कुछ प्रश्न दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।