{"_id":"5a5c87954f1c1b7b268b483e","slug":"161516013461-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात केस में चरस तस्करों की संपति अटैच करने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात केस में चरस तस्करों की संपति अटैच करने की तैयारी
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
charas
- फोटो : amarujala
कुल्लू। चरस तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सात मामलों में कुल्लू पुलिस तस्करों की संपत्ति अटैच करने की तैयारी में है। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। कुल्लू पुलिस का चरस तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी है। विंटर सीजन निपटने के बाद अब दोबारा चरस तस्करी पर पुलिस का फोकस रहेगा।
चरस के सात बड़े मामलों में जांच के बाद पुलिस ने संपत्ति अटैच करने का पत्राचार अदालत को किया है। जिससे गोरखधंधे की कमाई से बनाई गई संपत्ति को भी फ्रीज किया जा सके। पुलिस को शक है कि उक्त सात बड़े मामलों में आरोपियों की संपत्ति भी काली कमाई की है। जिस पर अब नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई है। कोर्ट से ईडी व इनकम टैक्स को आदेश के बाद दोनों विभाग इन मामलों में जांच करेंगे। जांच में यदि आरोपी की आय स्रोत न होने के बारे में उजागर होता है तो आरोपियों की संपत्ति, अकाउंट व गाड़ियों को फ्रिज किया जाएगा। जिससे काली कमाई की संपत्ति आरोपी के हाथ से निकल जाएगी और दोबारा इन्वेस्टमेंट के लिए धनराशि भी नहीं मिलेगी।
इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सात मामलों में चरस तस्करों की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। एनडीपीएस केसों में सामान्य जांच के अलावा वित्तीय जांच भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
साल 2017 में पकड़ी है 125 किलो चरस
साल 2017 में कुल्लू पुलिस ने जिलाभर में करीब 125 किलो चरस पकड़ी है। इनमें कई मामले पांच किलो से अधिक वाले भी हैं। हाल ही में पकड़े गए सात मामलों में पुलिस चरस तस्करों की संपत्ति अटैच करवाने की तैयारी में है।