{"_id":"59c68d154f1c1b26688b629e","slug":"161506184469-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातला में घर से नगदी, गहने व सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मातला में घर से नगदी, गहने व सामान ले उड़े चोर
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली सैंज घाटी के गांव मातला में चोरों ने घर में रखी नगदी, गहने और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज घाटी के गांव मातला, डाकघर रोपा निवासी तेजा सिंह पुत्र दोत राम 22 सितंबर की शाम को अपने ससुराल गए हुए थे। ससुराल से जब 23 सितंबर को लौटे तो उन्होंने अपने घर का ताला टूटा देखा। घर के अंदर ट्रंक गिरा पड़ा और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में 2 लाख 31 हजार की नगदी, पांच तोले के आभूषण व अन्य सामान घर से गायब पाया। चोर तीन लाख 81 हजार पर हाथ साफ कर गए। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सैंज के मातला गांव में एक मकान से चोरी की घटना का मामला सामने आया है। मामले में आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज किया गया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।