फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मलाणा में युवक पर जानलेवा हमला

मलाणा में युवक पर जानलेवा हमला

Sun, 20 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
मलाणा में युवक पर जानलेवा हमला
कुल्लू। ऐतिहासिक गांव मलाणा में शनिवार रात्रि को एक युवक ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियार से गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की धरपक्कड़ के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे मलाणा गांव में चल रहे मेले के दौरान मेला ग्राउंड में मलाणा के रहने वाले 22 वर्षीय हेम राज पर गांव के ही गोपाल नामक युवक ने किसी तेजधार हथियार से गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें हेम राज लहूलुहान हो गया और तुरंत उसे उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। युवक अभी पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि हमलावर युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश करने में जुट गई है और संबंधित ठिकानों पर छापामारी की जा ही है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि जानलेवा हमला करने वाला जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

व्यक्ति पर मारपीट का आरोप
कुल्लू। बंजार थाना के तहत तीर्थन घाटी के तुंग पंचायत के धारा शलींगा गांव में दो युवतियों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पुनित रघु ने कहा कि पुलिस युवतियों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed