फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पुलिस रिमांड पर भेजा चरस, अफीम का आरोपी

पुलिस रिमांड पर भेजा चरस, अफीम का आरोपी

Fri, 05 Jul 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर भेजा चरस, अफीम का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में नशे का धंधा करने वाले माफिया और तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने दो सगरना को पकड़ कर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई का संदेश दे दिया है। जिले में चरस, सिंथेटिस नशे का धंधा करने वाले माफिया में हड़कंप मच गया है।
भुंतर पुलिस ने ढाई क्विंटल से अधिक क्रिस्टल स्टोन तथा नकदी, चरस व अफीम के साथ दबोचे व्यक्ति की सभी प्रकार की कागजी प्रक्रिया को पूरा कर शुक्रवार को अदालत में पेश गया। अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस इस पूरे प्रकरण को खंगालने में जुट गई है। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। इसके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

   क्रिस्टल स्टोन के साथ व्यक्ति चरस और अफीम को कहां से खरीदता था और कहां इसे बेचा करता था, इसकी पूछताछ की जा रही है। कुल्लू पुलिस ने पूरी योजना के तहत भुंतर के साथ लगते नरैश गांव में एक व्यक्ति के घर में छापामारी कर 215 ग्राम चरस, 117 ग्राम अफीम, 41120 रुपयों की नकदी बरामद की थी। दूसरे घर की तलाशी के दौरान 268 किलो क्रिस्टल स्टोन भी बरामद किया था, जिसे 16 सेब के डिब्बों में सील कर रखा गया था। बताया जा रहा है कि क्रिस्टल स्टोन की कीमत लाखों में है, जो आभूषण में लगाया जाता है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस पूर मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed