फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली के वॉल्वो बस स्टैंड में बने अवैध खोखों को हटाया

मनाली के वॉल्वो बस स्टैंड में बने अवैध खोखों को हटाया

Sun, 23 Jun 2019 08:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
मनाली के वॉल्वो बस स्टैंड में बने अवैध खोखों को हटाया
...असर अमर उजाला
विज्ञापन


वोल्वो बस स्टैंड से हटाए अवैध खोखे
मनाली में प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद ने मिलकर की कार्रवाई
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली के वोल्वो बस स्टैंड में बने अवैध खोखो को हटा दिया है। प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है। वोल्वो बस स्टैंड में अवैध खोखो का मामला अमर उजाला ने 18 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन जागा और अवैध खोखे हटाए गए। समस्या उठाने के लिए वोल्वो बस एसोसिएशन की चेयरमैन लाजवंती शर्मा और प्रधान वरुण मल्होत्रा ने अमर उजाला का आभार जताया है।

वोल्वो बस स्टैंड में बड़ी संख्या में अस्थायी रूप से अवैध खोखो को लगाया गया था। आलम यह था कि पर्यटन सीजन के दौरान वोल्वो बसों को सड़कों पर खड़ा करना पड़ रहा था। गत वर्ष सितंबर माह में मनाली बाढ़ से मनाली का वोल्वो बस स्टैंड का एक बड़ा क्षेत्र बह गया था, जिससे वोल्वो स्टैंड और भी छोटा हो गया था। बसों को पार्क करने के लिए समस्या पैदा हो रही थी, जिससे अब निजात मिलेगी। मनाली लग्जरी कोच एसोसिएशन की चेयरमैन लाजवंती शर्मा ने कहा कि इस वर्ष काफी संख्या में वोल्वो बस स्टैंड में अवैध रूप से खोखे लगाए गए थे, जिन्होंने वोल्वो बस स्टैंड की अधिकतर जगह कवर कर दी थी। उन्होंने शासन और प्रशासन से समस्या के समाधान का आग्रह किया था। मनाली लग्जरी वोल्वो एसोसिएशन के प्रधान वरुण मल्होत्रा ने कहा कि सभी ने अपनी मर्जी से वोल्वो बस स्टैंड में अवैध रूप से खोखे रातोंरात लगा दिए थे। अवैध खोखो की संख्या करीब सौ करीब पहुंच गई थी। बस स्टैंड में मात्र चाय, पानी की पांच दुकानें रहनी चाहिए। एसडीएम मनाली रमन घरसंघी ने कहा कि वोल्वो बस स्टैंड पर अवैध रूप से खोखे खड़े कर दिए गए थे। प्रशासन के ध्यान में मामला आने पर राजस्व विभाग, पुलिस और नगर परिषद मनाली ने मिलकर अवैध खोखो को हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed