{"_id":"5d025b37bdec226daa3dfae4","slug":"156043550011-kullu-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोझा में स्किड हुई बाइक, हादसें में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोझा में स्किड हुई बाइक, हादसें में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के ध्यानार्थ
सोझा में सड़क पर गिरी बाइक, दो पर्यटक घायल
एनएच 305 पर स्किड होने से हादसा, बंजार में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर
मनाली घूमने जा रहे थे कानपुर के दो सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाले सोझा में वीरवार सुबह एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के कानपुर के दो पर्यटक घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों पर्यटक मनाली की ओर जा रहे थे। गनीमत रही कि बाइक स्किड होने के बाद सड़क पर ही रुक गई। अगर यह सड़क से नीचे लुढ़क जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली की हसीन वादियों को देखने की चाहत में पर्यटक बाइक पर सवार होकर शिमला से जलोड़ी दर्रा होते हुए मनाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान एनएच 305 पर सोझा के पास पर्यटकों की बाइक स्किड हो गई। इससे अब्दुल मोतमीन (35), सैयद आहाद (40) निवासी 85,24 वासमंडी कुपरगंज, कानपुर घायल हो गए। बाइक चालक अब्दुल मोतमीन को हाथ व सिर में अधिक चोटें आई। हादसा होते ही स्थानीय निवासी मूल सिंह निवासी जिभी उन्हें उपचार के लिए बंजार की ओर लाया। आधा रास्ते के बाद ही 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। इसमें दोनों घायलों को बंजार अस्पताल तक लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। थाना बंजार मनोज ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि बाइक स्किड होने के कारण सोझा में हादसा पेश आया है। इसमें दो युवा घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।