{"_id":"5bccb31fbdec22698f4cb1e3","slug":"151540141855-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजौरा नाके में पुलिस ने पर्यटक से पकड़ी 650 ग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजौरा नाके में पुलिस ने पर्यटक से पकड़ी 650 ग्राम चरस
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजौरा नाके में पर्यटक से पकड़ी 650 ग्राम चरस
पुलिस ने मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो में दबोचा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। दशहरा उत्सव के मौके पर नशे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने छह नाके स्थापित किए हैं। बजौरा नाके में भुंतर पुलिस ने एक पर्यटक को 650 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली जा रही एक वोल्वो को पुलिस ने रूटीन चेकिंग के लिए रोका तो वोल्वो में सवार एक सैनाली पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो 650 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हितेश सिंह निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दशहरा की आड़ में चरस की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह पर नाके स्थापित किए हैं।